दलित के साथ अत्याचार में मधवापुर के मुखिया व सरपंच को जेल
मधुबनी, जुलाई 13 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। दलित के साथ मारपीट व अत्याचार के मामले में मधवापुर के मुखिया राजेश कुमार साह व सरपंच बलराम झा सहित चार लोगों को कोर्ट ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। राज किशोर राम द्वारा दायर मामले में मुखिया व सरपंच के साथ अशोक मिश्रा एवं विकास चन्द्र ठाकुर एससी एसटी मामलों के प्रभारी स्पेशल जज जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार पांडेय की अदालत में जमानत अर्जी के साथ आत्मसमर्पण किया था। आरोपितों की ओर से जमानत देने की गुहार लगाई गई जबकि एससी एसटी मामलों के स्पेशल पीपी सपन कुमार सिंह ने जमानत अर्जी खारिज करने की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सभी आरोपितों का जमानत रद्द करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। स्पेशल पीपी ने बताया कि इससे पूर्व माननीय उच्च न्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.