बहराइच, मार्च 25 -- बहराइच। हरदी थाने गोपीचंदपुर के डाड़ेपुरवा निवासी दलित तिलक राम पुत्र मुन्ना लाल के खेत में लाही की फसल लगी थी। एक सप्ताह पूर्व रातोरात उसकी लाही की फसल चोरी से काट गायब कर दी। जिसके चलते पीड़ित ने तीन को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने पाताल पुरवा निवासी सीताराम, कारीपुरवा निवासी सुंदर, बेल्होरा निवासी मुलायम को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...