कौशाम्बी, मार्च 8 -- आधुनिकता के इस युग में भी दोआबा के कुछ लोग दकियानूसी विचारधारा की जंजीरों से जकड़े हुए हैं। ताजा मामला पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई तिल्हापुर गांव का है। यहां दलित परिवार का रास्ता रोका गया। विरोध करने पर मां-बेटे समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पेरई तिल्हापुर निवासी कौशल्या देवी पत्नी असंबली दिवाकर ने बताया कि विपक्षी उसके परिवार के साथ काफी दिनों से जातिगत भेदभाव कर रहे हैं। वह उस रास्ते से आने-जाने के लिए मना करते हैं, जिस रास्ते से दूसरे वर्ग के लोगों का आवागमन होता है। पीड़िता के मुताबिक छह मार्च को उसका बेटा गोलू स्थानीय बाजार गया था। इसके बाद उसी रास्ते से होकर घर लौट रहा था। तभी विपक्षी धर्मे...