दलित की जमीन पर दबंगों का कब्जा, छह भाइयों पर केस दर्ज
बांदा, अगस्त 12 -- बांदा। तिन्दवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव में एक दलित पट्टाधारक किसान की कृषि भूमि पर गांव के ही आधा दर्जन दबंगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसान का आरोप है कि जब उसने अपनी जमीन पर जाकर इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उसे सरेआम जातिसूचक गालियां दीं और दोबारा खेत पर पैर रखने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एससीएसटी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जौहरपुर गांव निवासी सुक्खा पुत्र धुनिवा ने तिन्दवारी पुलिस को बताया कि वह गांव में ही विभिन्न गाटा में असंक्रमणीय भूमिधर है। यह जमीन उसे पूर्व में जौहरपुर ग्राम सभा द्वारा बकायदा प्रस्ताव पास करके दी गई थी, जिसे परगना अधिकारी (एसडीएम) बांदा द्वारा भी स्वीकृत किया जा चुका है। पीड़ित का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.