दलित किसान से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
कन्नौज, जून 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के नगरिया कायमपुर में दबंगों ने दलित किसान के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। नगरिया कायमपुर निवासी प्रकाशचंद्र पुत्र बुद्धालाल ने बताया कि उसका खेत कटिघरा गांव के पास स्थित है। 11 फरवरी को खेत की राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कर उसे कब्जा दिलाया गया था। इसके साथ ही खेत की मेड़ और खाई भी बनवा दी गई थी। 9 जून को वह अपने खेत पर पहुंचा, तो देखा भटपुरी गांव के नंबरी यादव पुत्र जिलेदार, दिलीप पुत्र नंबरी व सौदान सिंह पुत्र पुत्तू सिंह ने उसके खेत की मेड़ तोडक़र जमीन को अपने खेत में मिला लिया है। विरोध करने पर तीनों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.