दलित किशोर से कुकर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
उन्नाव, मई 15 -- सुमेरपुर। बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाना में तहरीर देकर बताया कि 14 मई को 13 वर्षीय बेटा मोबाइल चार्ज करने के लिए बहन के घर जा रहा था। रास्ते में अंबुज पुत्र दल बहादुर सिंह निवासी ग्राम बसंत खेड़ा हाल मुकाम जालिमगंज थाना बिहार मिला। उसे पकड़कर झाड़ियां की ओर खींच ले गया, जहां कुकर्म का प्रयास किया। बेटे के चीखने चिल्लाने पर जब राहगीर बचाने के लिए दौड़े तो आरोपित किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। चार मई को आरोपित ने बेटे के साथ कुकर्म का प्रयास किया था। यह भी पढ़ें- मां के साथ खेत पर गई किशोरी को दबंग ने दबोचा थाना प्रभारी राहुल सिंह गौर ने बताया कि आरोपित के साथ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच सीओ बीघापुर कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.