हमीरपुर, मार्च 17 -- मौदहा। चाकू से हमलाकर दलित किशोर को गंभीर रूप से घायल करने वाले तीन युवकों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज किया है। घटना 21 दिन पुरानी है। कस्बे के मराठीपुरा मोहल्ला निवासी राजेश कुमार बाल्मीकि ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीती 26 फरवरी की रात उसके 17 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के साथ आदित्य गुप्ता, दीपक गुप्ता और सूर्या ठाकुर ने हाथी दरवाजा के पास बेल्टों से मारपीट करने के बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया था और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.