दलित किशोरी से युवक ने किया रेप, केस दर्ज
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- भानपुर। भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 17 वर्षीय दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि गांव निवासी युवक किशोरी का पीछा करते हुए गन्ने के खेत तक पहुंचा और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने तहरीर में युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक, किशोरी सोमवार दोपहर पढ़ाई के लिए गई थी। आरोप है कि किशोरी के लौटते समय गांव निवासी अनीश उसका पीछा करते हुए गन्ने के खेत तक पहुंच गया। घटना की जानकारी होने पर बजरंग दल पदाधिकारियों ने भीरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई। वहीं, बजरंग दल पदाधिकारियों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।भीरा थाना क्षेत्र में हुई घटना ने वादिनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.