बिल्ल्होर, अगस्त 15 -- बिल्हौर,संवाददाता। अरौल पुलिस ने एक गांव में दलित बच्ची को मक्का के खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने जेल भेजा है। एसओ अरौल विनय तिवारी ने बताया अरौल के एक गांव में एक माह पहले एक दलित किशोरी घर से किसी काम से जा रही थी। उसी समय गांव के मनोज यादव बच्ची का हाथ पकड़कर मक्का के खेत पर ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की परिजनों ने छेड़छाड़ और पास्को एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न की धारा बढ़ाई गई। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार एसीपी बिल्हौर अंकित कुमार मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं। एसीपी बिल्हौर ने फरार चल रहे आरोपित मनोज यादव की तलाश में पुलिस टीमें लगाईं। शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।कोट-किशोरी...