दलित किशोरी से दुराचार के आरोपी को भेजा जेल
बरेली, अक्टूबर 6 -- नवाबगंज। कार्यक्रम से लौट रही दलित किशोरी को रास्ते में रोककर दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। नवाबगंज बथाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी तीन अक्टूबर को अपनी मां और बहन के साथ परिचित के यहां आयोजित कार्यक्रम में गई थी। शाम को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में गौतम और गौरव राठौर बाइक से आते मिले। किशोरी की मां ने विश्वास करते हुए उसे दोनों के साथ बाइक से घर भेज दिया। आरोप है कि परोथी गांव के पास पहुंचने से पहले दोनों ने बाइक रोक दी। गौरव राठौर किशोरी को जबरन खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसने किशोरी के साथ गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि गौतम ने भी उसका साथ दिया।देर शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.