दलित किशोरी को रास्ते से खींचकर किया दुष्कर्म, गैर बिरादरी के दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
अमरोहा, अक्टूबर 7 -- घेर में पशुओं को पानी पिलाने के बाद मंगलवार देर शाम घर लौट रही दलित किशोरी को रास्ते से खींचकर गांव की दूसरी बिरादरी के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी की बिरादरी के एक अन्य युवक ने उसका साथ दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीया दलित किशोरी का घेर से कुछ दूरी पर घर है। मंगलवार शाम वह घेर में पशुओं को पानी पिलाने के बाद अकेली पैदल घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में गांव निवासी दूसरी बिरादरी के दो युवकों ने उसे अपने घर में खींच लिया। एक आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया दूसरे ने उसके हाथ पकड़ लिए। पीड़िता ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.