बरेली, दिसम्बर 13 -- नवाबगंज। टायर पंचर जोड़ने की दुकान चलाने वाला युवक दलित किशोरी को बहलाकर ले गया। आरोपी है कि उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह उसे उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। घटना की तहरीर किशोरी के पिता की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक दलित किशोरी की दुकान को जनपद पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक ने किराये पर ले रखा था। जिसमें वह टायर पंचर ठीक करने की दुकान चलाता था। इसी बीच उसने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। किशोरी के परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो दुकान खाली करा ली। आरोप है कि तीन दिन पूर्व वह किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.