बरेली, मई 27 -- नवाबगंज। दलित किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे जनपद शाहजहांपुर से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।हाफिजगंजके बड़ेपुरा गांव का युवक नवाबगंज थाना क्षेत्र के गेला टांडा गांव में लोगों के घर-घर जाकर उनसे कारचोबी का काम कराता था। आरोप है कि 24 मई को वह उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। किशोरी की बहन ने दोनों को जाते देख रोकने का प्रयास किया। सोमवार को किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी एक कार से किशोरी को लेकर गया था। पुलिस को जानकारी मिली कि किशोरी को शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र में आरोपी के परिचित के घर रख दिया है। पुलिस टीम वहां पहुंची और...