फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के आबूनगर आबूनगर नई बस्ती निवासी विजय सिंह, प्राइवेट एम्बुलेंस चालक है। विजय ने बताया कि रविवार रात वह जिला अस्पताल के पास खड़ा था। इसी दौरान एक युवक वहां आया और जातिसूचक शब्द कहकर बुलाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी और उग्र हो गया और ईंट-पत्थर चलाकर एम्बुलेंस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के पहुंचने पर वह भाग निकला। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...