श्रावस्ती, मई 2 -- श्रावस्ती। गिलौला पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एससीएसटी एक्ट व मारपीट के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने मुखबिर की सूचना पर तिलकपुर नहर पुलिया के पास से तीनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में भिखारीपुर मसढ़ी निवासी हरीराम मौर्या पुत्र राधेश्याम मौर्य, मोहित मौर्या पुत्र साधूराम मौर्य व काशीराम उर्फ रोहित पुत्र राधेश्याम शामिल रहे। इस दौरान पुलिस ने हरीराम मौर्य के कब्जे से चाकू बरामद किया। बीते दिनों गांव में तीनों आरोपियों ने मामूली विवाद में एक युवक को धारदार हथियार से हमलाकर मरणासन्न कर दिया था। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- दलित उत्पीड़न मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू भी बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.