हापुड़, जून 15 -- जातिसूचक शब्दों का उपयोग और जान से मारने की धमकी दिए जाने पीड़ित व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डीएम और एसपी से संबंधित मामले में की गई कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

शिकायत का विवरण गढ़मुक्तेश्वर के गंगा निर्माण खंड-13 के निवासी अवधेश पुत्र चेतराम ने हाल ही में 11 जून को नेशनल एससी/एसटी आयोग में शिकायत की थी। जिसमें कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय एससी/एसटी आयोग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग कर जांच कराने का निर्णय लिया है।

अधिकारीयों को नोटिस आयोग ने डीएम और एसपी को नोटिस भेज कर 1...