प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 29 -- गौरा। वर्ष 2019 में दर्ज दलित उत्पीड़न एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थाना फतनपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर राजनाथ यादव, संतोष वर्मा, कांस्टेबल ज्योति यादव और आशुतोष तिवारी के साथ बुधवार को मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर अभियुक्त अशोक कुमार पटेल निवासी ग्राम रामापुर को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- छापेमारी कर चार फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...