दलित ई-रिक्शा चालक को तीन युवकों ने पीटा
हमीरपुर, सितम्बर 3 -- मौदहा, संवाददाता। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के पिपरौंदा गांव निवासी देवी चरन ने तीन लोगों पर ई-रिक्शा रोककर मारपीट करने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सितंबर को वह ई-रिक्शा से मौदहा आ रहा था। गांव के पास राजू प्रजापति, सलमान निवासी पिपरौंदा तथा मौदहा कस्बा निवासी एक अन्य सलमान ने ई-रिक्शा रोक लिया। तीनों ने उसे नीचे खींचकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान-माल की धमकी भी दी गई। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों से बचने के लिए वह खेतों की ओर भागा और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के दौरान मौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.