बुलंदशहर, फरवरी 26 -- जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के दलित विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की। बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने तथा दलितों, शोषितों और वंचित वर्गों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। बैठक के मुख्य अतिथि दलित विभाग के राष्ट्रीय संयोजक प्रदीप सरोहा ने कहा कि वर्तमान समय में यदि कोई दलितों, पीड़ितों और वंचित समाज की आवाज बुलंद कर रहा है तो वह कांग्रेस और राहुल गांधी हैं। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि दलित विभाग को हर स्तर पर पूरा सहयोग दिया जाएगा। कांग्रेस हमेशा से दलित, अल्पसंख्यक और सभी वर्गों के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई में अग्रणी रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने ही दलित समाज को नेतृत्व देकर उन्ह...