रामपुर, जनवरी 23 -- रामपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस (भीम) के राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य ने उत्तर प्रदेश में अति दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि रायबरेली में वाल्मीकि युवक की हत्या, मेरठ में सोनू कश्यप की हत्या, बरेली के नवाबगंज में धोबी समाज के युवक की हत्या और मैनपुरी में बेचे लाल कश्यप कि जिंदा जलाकर हत्या यह तो मात्र उदाहरण है। प्रदेश में रोजाना अति दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। हर घटना के बाद काफी हो-हल्ला होने के बाद भी प्रदेश सरकार इस गंभीर अपराधों पर चुप्पी साधे हुए बैठी है। जबकि अति दलित वर्ग सरकार का मजबूत वोट बैंक है। आज के दौर में जब दलित ही सुरक्षित नहीं है तो फिर कौन हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को दलितों पर होने वाले अत्याचारों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। वहीं उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.