दलितों पर हो रहा लगातार अत्याचार, 9 को महाजुटान
बिहारशरीफ, जुलाई 1 -- बिहारशरीफ। चिकसौरा के पारबिगहा में हुई सूरत पासवान की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस के दलित नेता अमर आज़ाद पासवान बुधवार को गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। 26 जून को गांव में सूरत पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक का परिवार मूल रूप से तेल्हाड़ा के शिवशंकरपुर गांव के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि नालंदा में लगातार दलित समाज के लोगों पर हमले व हत्याएं हो रही है। दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ नौ जुलाई को राजगीर में दलित महाजुटान होगा। इस मौके पर सुबोध पासवान, प्रेम पासवान, कंचन रसीला, मोनेलाल पासवान, सोनू पासवान, रिया पासवान, अनुज, धर्मपाल, हरेराम पासवान, राजीव, सुजीत आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नालंदा में कथित दलित युवकों की हत्या के विरोध में निकली आक्रोश यात्रा (बिहारशरीफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.