दलितों पर थप्पड़ बरसाने वाले मेरठ एसएसपी IPS अविनाश पांडेय 5 माह में विदा, जाते-जाते नया विवाद भी जुड़ा
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- यूपी की योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादल कर दिया। इसमें मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय समेत कई जिलों के कप्तान भी शामिल हैं। नौ में से आठ आईपीएस अधिकारियों को तो नए जिले या जिलों में ही तैनाती मिली है। केवल अविनाश पांडेय को लखनऊ मुख्यालय बुला लिया गया है। ऐसे में सजा के तौर पर देखा जा रहा है। अविनाश पांडेय पांच महीने पहले ही मेरठ के एसएसपी बनाए गए थे। एसएसपी बनने के बाद से ही विवादों से लगातार उनका नाता रहा। सबसे बड़ा विवाद कुछ समय पहले हुआ था। मीडिया और दर्जनों कैमरे के सामने दलित युवकों को थप्पड़ मारने और पुलिस की गाड़ी में घुसकर एक दलित नेता की पिटाई का रहा। इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ। मामला दलित से जुड़ा था तो विपक्ष के नेताओं ने सरकार को आड़े हाथ लिया था।जाते-जाते एक और विवाद जुड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.