भदोही, अप्रैल 23 -- भदोही, संवाददाता। अनुसूचित जाति-जन जातियों के हक एवं अधिकारों को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकारें गंभीर हैं। अन्य दलों की अपेक्षा भाजपा की सरकारों में दलितों का उत्पीड़न कम है। उक्त बातें गुरुवार को दोपहर में शहर के स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में अभिषेक जायसवाल, अनुसूचित जाति-जन जाति आयोग के जिला प्रतिनिधि ने मीडिया से वार्ता में कहा। बताया कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष (पूर्व विधायक) बेचन राम ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। गत दिनों चौकीदार को जिंदा जलाने के मामले में स्वजनों से मिलकर उनकी बातों को सुना और उसे आयोग तक पहुंचाने का काम होगा। यह भी पढ़ें- एससी-एसटी मामले में 3.44 करोड़ वितरित, तीन को मिली नौकरी कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों ने...