लखनऊ, मार्च 10 -- डा. आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अनुसूचित जाति की उप जातियों के नाम से बने गांवों से जाति सूचक नाम हटाने का अनुरोध किया। डा. निर्मल ने मुख्यमंत्री को बताया कि जालौन में चमारी, चमरौआ, रामपुर में चमरूआ, लखनऊ में चमारन खेड़ा सहित प्रदेश के सभी जनपदों में ऐसे जाति सूचक गांव हैं, जिनसे दलितों को अपमान बोध होता है। ऐसे गांवों के नाम तत्काल बदल दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों से सूची प्राप्त कर इस पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।डा. निर्मल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्राम्य चौकीदारों और सामुदायिक शौचालयों के केयर टेकरों के मानदेय बढ़ाने का आग्रह किया। डा. निर्मल ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में कहा कि यह अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.