गंगापार, अप्रैल 28 -- लेड़ियारी हिन्दुस्तान संवाद। खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा गांव में रविवार शाम लगभग आठ बजे गांव के कुछ मनचलों ने पुराने विवाद को लेकर एक दलित के घर पर धावा बोलकर उसकी मां मिताऊ देवी बहन अमरकांता और उसके साथ लाठी डंडे और धारदार हथियारों से मारपीट किया जिसमे सभी घायल हो गए। हमला करते देख पड़ोसी मोनू, सोनू, शिखा देवी और स्वाती देवी पहुंची तो उन्हे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ खीरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।अमित कुमार कोल पुत्र शिव प्रसाद कोल द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि गांव के शुभम शुक्ल, त्रिभुवन शुक्ल, धीरेंद्र सिंह, हर्ष तिवारी सभी निवासीगण बहरैचा तथा अप्पू सिंह बड़ोखर सहित तीन अन्य अज्ञात ने उसके घर पर पहुंच कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालिया देने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.