वाराणसी, जनवरी 1 -- लोकबंधु राजनारायण को 39 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों में श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि राजनारायण दलितों और गरीबों के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। इतना ही नहीं मृत्यु से कुछ माह पहले अगस्त 1986 में जेल में बंद बीएचयू के छात्रनेताओं से भी मिलने पहुंचे थे। चुनाव और अदालत दोनों जगह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पराजित करने के बावजूद अहम उनके अंदर लेशमात्र नहीं था। वह कार्यकर्ताओं के लिए हर स्तर पर लड़ने के लिए तैयार रहते थे। लोकबंधु की कर्मस्थली बीएचयू में छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री डॉ. सूबेदार सिंह ने कहा कि 1986 में छात्रसंघ के लिए आंदोलन के तहत हम जेल में थे, जब लोकबंधु मिलने पहुंचे थे। उन्होंने जिलाधिकारी से कहकर हमारे लिए सुपर क्लास का प्रबंध कराया था। पूर्व मंत्री डॉ. बहादुर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.