अररिया, अप्रैल 22 -- अररिया, वरीय संवाददाता सरकारी अस्पतालों में सख्ती के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गयी है। डीएम के निर्देश पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के औचक निरीक्षण किये जा रहे हैं। अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर का पालन, दवाओं की उपलब्धता और जांच उपकरणों की कार्यशीलता की बारीकी से जांच की जा रही है। इन अस्पतालों में व्याप्त कमियां व खामियां खोजी जा रही है ताकि आम आम पब्लिक को मिलने वाली सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके। डीएम विनोद दूहन ने 'हिन्दुस्तान' से स्पष्ट रूप में कहा कि सरकारी अस्पतालों में न केवल दलाल संस्कृति को जड़ समेत समाप्त किया जाएगा बल्कि डॉक्टरों की भी कार्य संस्कृति में सुधार लाई जाएगी। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.