फतेहपुर, जुलाई 28 -- फतेहपुर। स्वास्थ्य महकमे में सरकारी और निजी अस्पतालों के बीच कथित साठगांठ को लेकर विभाग सख्त हो गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से गरीब मरीजों को बेहतर इलाज का झांसा देकर निजी नर्सिंग होम और अस्पतालों में रेफर किए जाने के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। कमीशनखोरी के इस कथित नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने गोपनीय निगरानी और विशेष जांच की कार्ययोजना तैयार की है। ग्रामीण क्षेत्रों की पीएचसी और सीएचसी में आने वाले मरीजों को कुछ स्वास्थ्यकर्मियों और सक्रिय दलालों द्वारा भ्रमित किए जाने की शिकायतें मिली हैं। आरोप है कि गंभीर बीमारी या सरकारी अस्पताल में सुविधाओं की कमी का हवाला देकर मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजा जाता है, जहां से कथित तौर पर कमीशन मिलता ...