प्रयागराज, फरवरी 23 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बहादुरपुर के दलापुर गांव में विकास कार्यों में अनियमितता के आरोपों को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रामचंद्र सोनकर और दो सफाई कर्मियों अजय यादव व जगमल बिंद को पंचायत भवन के भीतर बंधक बना लिया। पुलिस ने घंटों मान मनव्वल कर मामला शांत कराया। दलापुर गांव निवासी अधिवक्ता नवीन दुबे के नेतृत्व में ग्रामीण गांव में हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। उनकी मांग ग्राम विकास अधिकारी को हटाने और रोजगार सेवक के मानदेय को लेकर थी। इसी विरोध में नवीन दुबे तीन दिनों से अनशन पर बैठे थे। शनिवार को नायब तहसीलदार रविंद्र रावत ने कार्रवाई का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया था। पंचायत भवन की चाबी लेखपाल को सौंप दी थी। विवाद सोमवार सुबह तब शुरू हुआ जब सफाईकर्मी ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.