रांची, मई 2 -- रातू, प्रतिनिधि। दलादिली बाजार में बुधवार शाम सब्जी खरीदने गए पुंदाग के मानसरोवर इन्क्लेव निवासी राजेश कुमार सिन्हा की बाइक चोरी हो गई। उन्होंने गुरुवार को अज्ञात चोर के खिलाफ रातू थाना में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार, राजेश सिन्हा शाम करीब छह बजे रिंग रोड किनारे बाइक खड़ी कर बाजार गए थे। एक घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। आसपास पूछताछ के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.