दलादली में डीवाईएफआई ने लगाया चिकित्सा शिविर
रांची, जून 7 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। शहीद सुभाष मुंडा की जयंती सप्ताह के तहत भारत की जनवादी नौजवान सभा की ओर से मिश्रा मेडिकल के सहयोग से दलादली में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन डीवाईएफआई के जिला सचिव कपिल महतो ने किया। कार्यक्रम में रांची के चिकित्सकों ने लगभग 200 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन सुभाष मुंडा की जयंती (10 जून) के उपलक्ष्य में किया गया, जिसके तहत सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मिश्रा मेडिकल के संचालक अभिषेक मिश्रा, सीटू के जिला संयोजक बिगल उरांव, डीवाईएफआई के जिला संयुक्त सचिव अमित मुंडा, पूर्व मुखिया ललित मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.