रांची, मई 12 -- रातू, प्रतिनिधि। दलादली चौक क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर 15 सोलर लाइट लगाई गईं। सांसद संजय सेठ की इस पहल पर स्थानीय लोगों ने आभार जताया है। जानकारी के अनुसार सोलर लाइटें दलादली नाग देवता मंदिर, दुर्गा मंदिर, रोड नंबर-1 समेत क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाई जाएंगी। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और शाम के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने कहा कि इस पहल से आमजन, खासकर महिलाओं और युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। आभार जताने वालों में जनार्दन ओझा, उमेश्वर ओझा, एसएन शर्मा, मृत्युंजय शर्मा, गॉर्मेंट भगत, वीरेंद्र सिंह, अर्जुन पाठक, बिभुती सहदेव, सुरेंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, शशिभूषण ओझा, अमरदीप, अमरजीत और गणेश श्रीवास्तव...