गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को बिरनी प्रखंड के दलांगी तथा लेबरा गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रामनवमी जुलूस के मार्ग को लेकर उत्पन्न विवाद के समाधान के लिए दोनों समुदायों के लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और आपसी समन्वय के साथ समाधान निकालने का प्रयास किया। निरीक्षण में दलांगी गांव में उस स्थान का उन्होंने जायजा लिया, जहां से रामनवमी का जुलूस गुजरने को लेकर कुछ लोगों के बीच मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। सभी पक्षों को समझाते हुए कहा कि रामनवमी महत्वपूर्ण धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.