सीवान, अक्टूबर 1 -- बड़हरिया। पडरौना खुर्द पंचायत के सावना गांव में आत्मनिर्भर दलहन योजना के अंतर्गत अरहर की खेती तृतीय सत्र तथा आत्मा योजना अंतर्गत मड़ूआ की खेती किसान पाठशाला चतुर्थ सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिहार कृषि ऐप अपलोड, नया किसान रजिस्ट्रेशन,कृषि यंत्रीकरण, फ्रेमवर्क फार फर्टिलाइजर सेल ऐप से उर्वरक के आनलाइन आवेदन, बर्मी बेड के संबंध मे जानकारी भी दी जाएगी। एटीएम सतीश सिंह ने बताया कि किसान अपने साथ आधार, किसान पंजीकरण और मोबाइल जरूर लेकर आयेंगे। जिनके पास किसान पंजीकरण नहीं है वह आधार और मोबाइल तथा उर्वरक के आनलाइन आवेदन के लिए जमीन का रशीद जरूर साथ लाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...