रुडकी, मार्च 27 -- कृषि विभाग की दलहन प्रोत्साहन योजना अब धरातल पर उतरने लगी है। विभाग द्वारा किसानों को निशुल्क वितरित किए जाने वाला उड़द का बीज बीज भंडार केंद्रों पर पहुंच चुका है। सोमवार से जिले की सभी न्याय पंचायतों में बीज वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को संबंधित बीज भंडार केंद्र पर पहुंचकर आवेदन करना होगा। इसके बाद अधिकारी किसान की जमीन का मौके पर सत्यापन करेंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद ही किसानों को मुफ्त उड़द का बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...