दलहन की वैज्ञानिक खेती पर किसान गोष्ठी
बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- करायपरसुराय, निज संवाददाता। प्रखंड कृषि कार्यालय में मंगलवार को किसान गोष्ठी हुई। अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी निधि प्रिया ने की। उद्यान महाविद्यालय नूरसराय के विशेषज्ञ शशांक कुमार सोलंकी और अचिन कुमार ने दलहन की उन्नत खेती, मिट्टी जांच, संतुलित उर्वरक तथा रोग-कीट से बचाव की जानकारी दी। किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने और डिजिटल माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों ने अपनी समस्याओं पर विशेषज्ञों से सलाह भी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.