हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले में किसानों का रुझान अधिक फायदेमंद और सुरक्षित फसलों की ओर बढ़ रहा है। जिले के किसान धान के अलावा हरी सब्जी को प्राथमिकता दे रहे हैं। जिले में लगातार दलहन और तिलहन फसल की खेती की ओर उनकी रुचि घटती दिख रही है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार रवी वर्ष 2026 में विभिन्न फसलों का लक्ष्य और आच्छादन की स्थिति चिंताजनक है। पांच जनवरी 2026 तक गेहूं 18500 हेक्टेयर के विरुद्ध 11526 हेक्टेयर में बोआई हो पाई है। जो लक्ष्य का 62.3 प्रतिशत है। जिले में मक्का के 500 हेक्टेयर में उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें 29 हेक्टेयर में ही बोआई हो पायी है। जो निर्धारित लक्ष्य का 5.8 प्रतिशत है। इसी तरह 18500 हैक्टेयर में चना बोआई का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें 9264 हैक्टेयर में चना की बोआई हो पाई है...