पटना, मार्च 10 -- दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीक अपनाना जरूरी है। उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाने से न केवल उत्पादकता बढ़ेगी, बल्कि किसानों की आत्मनिर्भरता भी मजबूत होगी। आईसीएआर में दलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में मंगलवार को कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने ये बातें कहीं। तीन दिवसीय कार्यशाला में उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक फसल प्रबंधन पद्धतियों और दलहन की टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के बारे में बताया। बीएयू सबौर के निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि गन्ना सहित अन्य फसलों के साथ अंतरफसली खेती के जरिए दलहन का रकबा और उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि प्रसार कर्मियों एवं किसानों के ज्ञान और कौशल को सुदृढ़ करना उन्नत दलहन उत्पादन तकनीकों के प्रसार के लिए...