पटना, फरवरी 5 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि अगले पांच वर्षों में प्रदेश में दलहन का उत्पादन तिगुना वृद्धि का लक्ष्य बनाकर काम किया जा रहा है। इससे बिहार दलहन मामले में आत्मनिर्भर होगा। इसके लिए दलहन की खेती 4.48 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 9.19 लाख हेक्टेयर तथा उत्पादन 3.93 लाख मीट्रिक टन को बढ़ाकर 11.27 लाख मीट्रिक टन तक ले जाने का लक्ष्य है। कृषि मंत्री गुरुवार को विधानसभा में अमरेंद्र कुमार के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दलहन बीज प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए बीज उत्पादन की कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत 45,922 क्विंटल प्रमाणित बीज और 2,043 क्विंटल आधार बीज का उत्पादन किया जाएगा। 1,15,742 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले बीज किसानों को अनुदानित दर पर दिये जाएंगे, जिससे लगभग 4.14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में दलहनी फसलों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.