मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने वाली योजना की मॉनिटरिंग राज्य स्तरीय संचालन समिति करेगी। इसके लिए कृषि विभाग ने 14 सदस्यीय स्टेट स्टियरिंग कमेटी ऑन पल्सेज (एसएससीपी) का गठन किया है। राज्य के विकास आयुक्त को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वे वित्त विभाग, सहकारिता विभाग और खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग के अपर मुख्य सचिव की मदद से इसका संचालन करेंगे।इसको लेकर कृषि विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार ने अधिसूचना जारी की है। साथ ही दलहन उत्पादन को बढ़ावा देनेवाली योजना में शामिल सभी जिलों के कृषि अधिकारियों (डीएओ) को भी इस संबंध में पत्र लिखकर सूचना दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के दो कृषि विवि के कुलपति के अलावा किसान उत्पादक संघों, विभिन्न संस्थाओं औ...