मुंगेर, जनवरी 8 -- मुंगेर, निज संवाददाता । वासुदेवपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर दलहट्टा कुम्हारटोली में छापेमारी कर दलहट्टा निवासी रोहित कुमार को 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार रोहित कुमार के विरूद्ध वासुदेवपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक देशी पिस्तौल लहरा कर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा है। सूचना सत्यापन के पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम दलहट्टा पहुंची और युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गिरफ्तार युवक के पास से कोई कारतूस बरामद नहीं हुआ है। गिरफ्तार रोहित कुमार के आपराधिक इतिहास का पता पुलिस लगा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.