वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। विशेश्वरगंज के दलहट्टा में दो महीने से खुदी सड़क का निर्माण कराने के लिए न तो फर्म गंभीर है और न ही नगर निगम के अधिकारी। रविवार को इसका उदाहरण भी देखने को मिला। सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ गिट्टी बिछवाकर फर्म के ठेकेदार लापता हो गए। नगर निगम की अनदेखी के चलते व्यापारियों और नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। आपके अपने 'हिन्दुस्तान' ने 'सीवर लाइन बिछाई, सड़क बनाना भूले' र्शीषक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद निगम निगम के अधिकारी हरकरत में आए। सड़क बनाने के लिए फर्म के ठेकेदार को निर्देश जारी किया गया। ठेकेदार ने रविवार दोपहर दलहट्टा में गिट्टी गिरवाई और बिछवाने का कार्य भी शुरू कराया। थोड़ी देर बाद आधी सड़क पर गिट्टी बिछाकर मजूदर गायब हो गए। ठेकेदार का भी पता नहीं था। सोमवार को भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.