समस्तीपुर, मार्च 20 -- समस्तीपुर, हिसं। दलसिंहसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर आरपीएफ की टीम ने गुरुवार की रात छापेमारी कर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान बेगूसराय जिले के मंसूरचक थानांतर्गत गोविंदपुर निवासी शंकर महतो के पुत्र सुशील कुमार व साठ रसीदपुर निवासी टिंकू साह के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुयी है। इस मामले में राजकीय रेल थाना समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उधर, रेल थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि दोनों गिरफ्तार शराब तस्कर के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करों पर अंकुश लगाने के लिये रेल पुलिस संयुक्त रूप से टीम गठित कर अभियान चला रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...