समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- प्रवीण प्रियदर्शी दलसिंहसराय। दलसिंहसराय शहर में बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर एक फल विक्रेता को जबरन उठा ले जाने प्रयास किया। फल विक्रेता के विरोध एवं हल्ला करने पर लोगों को जुटते देख फल विक्रेता को छोड़ सभी बदमाश भागने में सफल रहे। हालांकि इस दौरान बदमाशों की एक बाइक छूट गई। बाद में पहुंची पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ आरोपियों के घर छापेमारी की। लेकिन वे पुलिस को हाथ नहीं लगे। यह वाक्या गुरुवार की रात शहर की हृदय स्थली महावीर चौक का है। विवाद की जड़ में रुपये का लेन-देन बताया गया है। मामले को लेकर शहरी वार्ड एक स्थित मुरलीधर इंडा निवासी भोला मंडल के पुत्र अभिषेक कुमार ने एसपी को डाक से लिखित आवेदन भेजा है। जिसमें उजियारपुर थाने के महिसारी वार्ड 13 के मनोज महतो के पुत्र विवेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.