दलसिंहसराय में नृत्यांगना ने गले मे फंदा लगाकर दी जान
समस्तीपुर, मई 31 -- दलसिंहसराय। थाने के सरदारगंज में रविवार को एक युवती ने गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। किराये के कमरे में दुपट्टे से उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ओडिसा के मयूरभंज निवासी सुरेश प्रसाद की पुत्री काजल कुमारी उर्फ़ छाया के रूप में हुई है।
घटना का विवरण मकान मालिक वीणा देवी ने बताया कि पिछले एक साल से वह यहां रह रही थी। सुबह देर तक युवती का दरबाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखने पर वह फंदे से झूलती हुई नजर आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया। बताया गया कि मृतका ऑर्केस्ट्रा में नृत्यांगना का काम करती थी। लोगों के अनुसार मामला आत्महत्या का लगता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एफए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.