दलसिंहसराय में धर्मशाला एवं कला केंद्र के निर्माण पर बैठक में बनी सहमति
समस्तीपुर, अगस्त 31 -- दलसिंहसराय। हलई स्थित कार्यालय पर सोमवार को दलसिंहसराय शहर स्थित हीरालाल साह धर्मशाला सह कला केंद्र के निर्माण को लेकर विजुअल आर्ट फाउंडेशन एवं धर्मशाला न्यास बोर्ड के पदाधिकारी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय ने एक बैठक की। बैठक में धर्मशाला का नाम हीरा लाल साह जी धर्मशाला एवं कला केंद्र का नाम श्री राम जानकी जी कला केंद्र रखने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार कला केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी विजुअल आर्ट फाउंडेशन को देने पर सहमति बनी। यह तय किया गया कि भविष्य में कला केंद्र का संचालन बंद होने पर इसकी जिम्मेदारी धर्मशाला न्यास बोर्ड को सौंप दी जाएगी। बैठक में सतवंत कुमार चौधरी, न्यास बोर्ड के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी, सचिव चंदन प्रसाद, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सोनी, सदस्य श्रीराम सोनी, मुरारी प्रसाद, ललन कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.