समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- दलसिंहसराय। समस्तीपुर- बरौनी रेल खंड के दलसिंहसराय स्थित 29 नम्बर गुमटी के पास शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक रेल यात्री जख्मी हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रेल पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दी गई। जख्मी की पहचान बेगुसराय जिले के तेघड़ा थाने के भगवानपुर पकठौल, वार्ड संख्या 13 निवासी मो. यूनुस के पुत्र मो. शमीम के रूप में की गई। शमीम किस ट्रेन से गिरा एवं कहां से आ रहा था तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका। बताया गया कि अहले सुबह गेंहू काटने जा रहे मजदूरों ने कराहने की आवाज पर पोल संख्या बी/22 के पास डाउन लाइन के निकट शमीम को जख्मी अवस्था मे गिरा पाया। इसके बाद गेट नम्बर 29 पर तैनात गेटमैन धनंजय कुमार को इसकी सूचना दी। इसके बाद आरपीएफ ओपी प्रभारी चंचल उरा...