समस्तीपुर, जून 22 -- दलसिंहसराय। प्रखंड कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण एवं खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड आत्मा अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार ज्योति ने की। कार्यक्रम का संचालन बीटीएम शांता कुमार चौधरी ने किया।

किसान और विभागीय योजनाओं की जानकारी बीडीओ राजीव कुमार ने उपस्थित किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने तथा खेत बचाओ अभियान से जुड़कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की सलाह दी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र लादा के वैज्ञानिक डॉ. ईमटी ने खरीफ की फसलों में कीट एवं रोग व्याधि की समस्या तथा उसके निराकरण के उपायों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने खरीफ मक्का, धान एवं दलहनी फसलों की उन्नत खेती के बारे में भी जानकारी दी।

अधिकारियों एवं चयनित किसानों की उपस्...