समस्तीपुर, मई 19 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय के हरिशंकरपुर, वार्ड संख्या 9 से रोजी रोटी के लिये लुधियाना जा रहे रंजन राय (24) की गोरखपुर के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। रंजन महेश राय का पुत्र था। रंजन की मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। शव प्राप्त करने के लिये सोमवार को पुरुष सदस्य गोरखपुर के लिये प्रस्थान कर गये। परिजनों के अनुसार रंजन कुछ दिन पहले ही लुधियाना से घर आया था। रविवार को वह पुनः ट्रेन से लुधियाना के लिये चला था। लेकिन गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के पश्चिमी ढाला गढ़वा के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी रंजन की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि रंजन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। लुधियाना में बिजली मिस्त्री का काम करता था। इससे प्राप्त आमदनी से घर चलता था। उसकी शादी भी महज एक वर्ष पूर्व हुई थी। बत...