समस्तीपुर, मार्च 5 -- दलसिंहसराय। थाने के नवादा स्थित बाबा अमर सिंह स्थान के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। गोलीबारी के दौरान वहां बैठे युवकों में से महेश्वर सहनी के पुत्र ऋषभ को पैर में गोली लग गई। इसके बाद सभी बदमाश भाग निकले। अफरातफरी के बीच स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने जख्मी ऋषभ को इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह इलाजरत है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने मामले की छानबीन की। बदमाशों की पहचान के लिये पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। गोलीबारी की घटना दहशत फैलाने के लिये की गई अथवा इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश है? पुलिस इसकी विशेष छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.